दुद्धी टाऊन क्लब में 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अत?
- फोटो : SONBHADRA
तीन विकेट और 35 रनों की पारी की बदौलत दुद्धी जूनियर की टीम ने टाउन क्लब दुद्धी को दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टाउन क्लब के मैदान में चल रहे 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार का मुकाबला रोचक रहा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाउन क्लब दुद्धी ने 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुद्धी जूनियर की टीम ने 19.5 ओवरों में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इरफान ने दो छक्के और 4 चौके की मदद से 35 रन बनाये। इस तरह दुद्धी जूनियर टीम ने टाउन क्लब दुद्धी को दो विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुद्धी जूनियर टीम की ओर से तीन विकेट लेने और 35 रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी इरफान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरि ने उन्हें पुरस्कृत किया। अंपायर सलीम खान व सुनील गुप्ता, स्कोरिंग आर्यन और राहुल विराट, कमेंट्री सुनील जायसवाल व बरुण जौहरी ने की। अगला मैच रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच बलिया और गाजीपुर के बीच खेला जाएगा।