फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में दुद्धी ने देहरादून को 11 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें मैच में सोमवार को दुद्धी ए (जूनियर टीम) ने देहरादून की टीम को 11 रनों से शिकस्त दी। रोमांचक मैच में दुद्धी के खिलाड़ियों ने एकजुटता और संघर्ष का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

नगर के टाउन क्लब के मैदान में चल रही प्रतियोगिता में देहरादून के कप्तान अभिषेक ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसमें कप्तान इरफान ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए दो छक्का और चार चौके की मदद से सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। पीयूष ने 4 छक्का और 2 चौका लगाते हुए 34 रन, गौस ने 2 छक्का एक चौका की मदद से 23 रन और रंजीत ने 2 छक्का की मदद से 20 रन बनाए। देहरादून के गेंदबाजों में आदित्य ने 3, तौयाज और सौरभ ने दो-दो विकेट अर्जित किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। आदित्य ने 2 छक्का और 4 चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विक्रम 22 और शिवम ने 13 रन बनाए। दुद्धी के गेंदबाजों में रेहान ने अपने निर्धारित 4 ओवरों के कोटे में 24 रन देकर 2 और कप्तान इरफान ने 4 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट हासिल किया। इसके अलावा निशु ने एक विकेट प्राप्त किया। टीम की ओर से सर्वाधिक 37 रन व 2 विकेट हासिल करने वाले दुद्धी के खिलाड़ी कप्तान इरफान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव ने उन्हें पुरस्कृत किया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व महेंद्र सिंह विक्की, स्कोरिंग आर्यन और राहुल विराट, कमेंट्री जबीं खान ने किया। मंगलवार को दुद्धी ए और झारखंड के गढ़वा की टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें