फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी बार चुनाव: अंतिम दिन 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन बिक्री के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए पांच लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे। वहीं 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह व वरिष्ठ मेंबर रामदुलारे गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र प्रसाद रवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार, सचिव पद के लिए उमेश चंद व मुरलीधर गुप्ता और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर पद के लिए अजय रतनेंद्र जायसवाल ने नामांकन किया। इसी तरह गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर के लिए देवेश मोहन, कृष्णदेव, शिवनाथ व संतोष कुमार मिश्रा और सदस्य गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर के लिए राम मनोहर, ओमप्रकाश व दुबेश प्रकाश ने नामांकन किया। चेयरमैन ने बताया कि 17 जनवरी को 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व उसी दिन 2 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी और वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। सदस्य सुरेंद्र दत्त उपाध्याय, जयप्रकाश तिवारी व बृजबिहारी चौधरी चुनावी प्रक्रिया में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें