फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ट्रेलर की केबिन में धमाके के साथ भड़की आग, जिंदा जला अंदर सो रहा ड्राइवर; कंकाल बन गया पूरा शरीर

Fri, 01 Mar 2024 11:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में एनसीएल खड़िया के लोडिंग प्वाइंट पर खड़े ट्रेलर की केबिन में आधी रात के बाद अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। आग बुझाने तक पीछे सो रहे चालक की बुरी तरह जलकर मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
चालक मोहन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर एनसीएल खड़िया की ट्रक लोडिंग प्वाइंट के पास गुरुवार आधी रात के बाद एक ट्रेलर की केबिन में अचानक आग लग गई। आग के चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। मृतक बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यह है मामला
एनसीएल खड़िया की कोयला लोडिंग प्वांइट पर जाने के लिए मुख्य मार्ग से प्रवेश मिलता है। बताया जा रहा है रात होने के चलते ट्रेलर में कोयला लोड करने आए चालक मोहन गुप्ता (30) पुत्र केश लाल निवासी दरनखाड़ थाना बभनी (सोनभद्र) ने ट्रेलर को मुख्य मार्ग के किनारे खड़ा कर पिछली सीट पर सो गया। 

विज्ञापन


रात 12 बजे के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेलर की केबिन में आग भड़क उठी। इसे देख आसपास के ट्रक- ट्रेलर चालक एकत्रित हो गए। इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम भी पहुंच गई। सूचना एनसीएल के फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल के पहुंचने पर घंटे भर की मशक्कत पर आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


इसके बाद पिछली सीट से चालक मोहन गुप्ता के कंकाल बन चुके शरीर को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को एनटीपीसी के संजीवनी चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा कर मृतक के परिजनों व ट्रेलर के मालिक को सूचना दी। शुक्रवार सुबह मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी अमित कुमार व प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि ट्रेलर की केबिन के अंदर से एक फटा छोटा सिलेंडर बरामद हुआ है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है आग सिलेंडर के चलते लगी होगी। मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें