फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए डॉ. गुरु प्रसाद, नए अधीक्षक बने डॉ. दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवागत अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मीटिंग कर कोविड टीकाकरण में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का निर्देश दिया। चोपन सीएचसी में तैनात डॉ. दिनेश सिंह को डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य के स्थान पर सीएचसी अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

निवर्तमान अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद बगैर उच्चाधिकारियों को कोई सूचना दिए एक सप्ताह से अनुपस्थित हैं। इससे अस्पताल में सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा था। उनका मोबाइल फोन भी बंद चल रहा है। अस्पताल की व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए सीएमओ डॉ. रमेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को डॉ. दिनेश सिंह को यहां अधीक्षक बनाकर भेजा। वहीं डॉ. गुरु प्रसाद को घोरावल सीएचसी में चिकित्सा अधिकारी के रूप में बरकरार रखा गया है। बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. दिनेश ने इमरजेंसी वार्ड, स्टोर रूम, डाक्टर कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, शौचालय, 50 बेड के मैटरनिटी विंग, प्रसव कक्ष, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी के कार्य क्षेत्र में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण उनकी प्राथमिकता में सर्वोच्च है। चुनावों के मद्देनजर सभी आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर डॉ. मुन्ना प्रसाद, डॉ. देवेश पांडेय, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. अंकित, डॉ. आरके यादव, प्रशांत दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें