फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज हत्या मामले में डीपीओ को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उरमौरा स्थित किराये के मकान में पत्नी की मौत के मामले में आरोपी जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर जनपद एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया। अभी आरोपी को जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन

मूल रूप से लखीमपुर खीरी निवासी प्रियंका (28) की शादी मई 2023 में सीतापुर निवासी महेंद्र देव गौतम (32) से हुई थी।
महेंद्र वन विभाग के अंतर्गत जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) के पद पर तैनात हैं। पांच नवंबर को प्रियंका की मौत हो गई थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया था। प्रियंका के पिता की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने डीपीओ सहित कुल पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस ने आरोपी डीपीओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कोर्ट के समक्ष जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
इस मामले में सरकारी अधिवक्ता ने पर्याप्त सबूत होने का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। मंगलवार को अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना रानी ने आराेपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें