सोनभद्र। जिले में अंधविश्वास लोगों पर हावी है। जुगैल इलाके में जादू-टोना करने के आरोप में मनबढ़ों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जुगैल थाना क्षेत्र के गर्दा टोला निवासी रामवृक्ष बैगा (50) मंगलवार की शाम चार बजे अपने घर में घरेलू काम कर रहा था। इस बीच आए मनबढ़ों ने जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। लोग पीड़ित को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले ले गए। मामले में पीड़ित के भाई संतोष की तहरीर पर जुगैल पुलिस ने आरोपी लालजी बैगा और मुन्ना लाल बैगा के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।