फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गर्भपात करने के आरोपी चिकित्सक-नर्स गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर में संचालित एक निजी अस्पताल में दुष्कर्म पीडि़त किशोरी का गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने चिकित्सक व नर्स को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दुष्कर्म का आरोपी पहले ही जेल जा चुका है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अस्पताल के विरुद्ध केस दर्ज किया था। जांच में पुष्टि के बाद डॉक्टर-नर्स को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जनजाति के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि पन्नूगंज के बनौरा निवासी जुल्फिकार उर्फ कल्लू ननिहाल में रहता था। वह उसकी बेटी को बहला फुसलाकर दो वर्ष से शारीरिक संबंध बना रहा है। जब वह गर्भवती हुई तो 23 सितंबर को नगर के निजी अस्पताल में गर्भपात करवा दिया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने पाॅक्सो और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था। जिस अस्पताल में गर्भपात कराया गया था, वहां से भ्रूण लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी घोरावल निवासी आंचल मौर्य और डॉ. राजकुमार सिंह पटेल को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। दोनों घोरावल में संचालित जीवन रक्षा हॉस्पिटल के डॉक्टर व नर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें