डीएम टीके शिबू ने एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी एसडीएम, बीडीओ व अन्य अधिकारियों को पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने कहा कि अपने तहसील व विकासखंड क्षेेत्रों में विशेष तिथियों पर भ्रमणशील रहकर बूथों का निरीक्षण करेें। जिन मतदाताओं की उम्र 80 वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हेें भी चिह्नित करें। जो मतदाता मृतक हो गए हैं, उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। तहसीलों के जेंडर रेशियो में अब भी काफी अंतर है। इसे कम करने के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली युवतियों का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। इसके लिए ग्राम पंचायतों में लोेगों को जागरूक किया जाए और विशेष तिथियों के संबंध में उन्हें जानकारी भी दें। स्कूल-कॉलेजों की ओर से रैली निकालकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम किए जाएं।
बैंकर्स समिति की ब्लॉक स्तरीय बैठक 15 से
सोनभद्र। डीएम टीके शिबू ने बताया कि विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक की जानी है। जिले के सभी बीएलबीसी संयोजकों को निर्देशित किया गया है कि बैंक से जुड़े संबंधितों को ससमय बैठक का प्रबंध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को अपराह्न साढ़े तीन बजे ब्लॉक कार्यालय नगवां, 17 नवंबर को सदर ब्लॉक, 20 नवंबर को चतरा, 22 नवंबर को बभनी, एक दिसंबर को चोपन, दो को घोरावल, छह को म्योरपुर, आठ को करमा, नौ को दुद्धी और 15 दिसंबर को कोन ब्लॉक स्थित इंडियन बैंक शाखा में कार्यक्रम होगा।