फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साडा कार्यालय पहुंचे डीएम, दो घंटे तक खंगाले दस्तावेज

विज्ञापन
पिपरी स्थित शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा में निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को पिपरी स्थित शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) का आकस्मिक निरीक्षण किया। साडा के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए पत्रावलियों का अवलोकन किया। जेई पर नक्शा स्वीकृत करने के नाम पर उगाही की शिकायतों के बाद डीएम के निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबची मची रही।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर डीएम अचानक पिपरी स्थित साडा कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने लगभग दो घंटे रुक कर विस्तृत निरीक्षण किया। डीएम ने बोर्ड की 17 सितंबर को हुई 46वीं बैठक की कार्यवृत्ति का विवरण जाना। प्राधिकरण की गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के सभी स्रोतों से आय-व्यय का ब्योरा लिया। इसमें 46वीं बैठक में स्वीकृत बजट 2382 लाख के सापेक्ष बीते 31 मार्च तक 1797 लाख रुपये प्राधिकरण को प्राप्त हुए हैं। निर्धारित आय के सापेक्ष बोर्ड को 580.77 लाख रुपये कम आय हुई। इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि स्टांप शुल्क के रूप में प्राधिकरण को वित्तीय वर्ष 2016-17 के बाद से ही धन नहीं प्राप्त हो रहा है जिसकी वजह से बीते वित्तीय वर्ष में 300 लाख रुपये नहीं मिला। इसके अलावा बालू पत्थर और कोयले से प्राप्त उपकर में भी कमी है, जिसमें बढ़ोतरी शासन स्तर पर लंबित है।
साडा की ओर से वर्तमान में कराए जा रहे कार्यों की भी जानकारी डीएम ने ली। प्रस्तावित व्यय 2200 लाख के सापेक्ष मात्र 68 लाख रुपये ही व्यय हुआ था। डीएम ने भवन अनुज्ञा पंजिका का भी अवलोकन किया। इसमें मानचित्र पर अधिरोपित शुल्कों की जानकारी ली। गत वित्तीय वर्ष में अनुमानित 96 लाख के सापेक्ष 99 लाख की आय पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और आय बढ़ाने के निर्देश दिए। नक्शा स्वीकृति के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। साडा की प्रचलित महायोजना प्रारूप 2011 का भी अवलोकन किया। इस महायोजना में जनपद के आधे क्षेत्रफल लगभग 3450 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित आठ नगरों के विकास की योजना प्रचलित है। निरीक्षण के दौरान जेई एसके शर्मा, विवेक सिंह, कार्यालय कर्मी हरिशंकर चौबे, नेहा सिंह, प्रेमनाथ त्रिपाठी, दुखंती राम, अशोक चौबे, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें