फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए तियरा कलां की प्रधान को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान में जहां एक तरफ कुछ लोग बाधा बने हुए हैं तो कई ऐसे लोग भी हैं जिनके प्रयासों से टीकाकरण की रफ्तार जारी है। ऐसे ही ग्राम प्रधान अनीता पांडेय को डीएम ने कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। चतरा ब्लॉक के तियरा कलां गांव में प्रधान की पहल से शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम ने महिला प्रधान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। आप लोगों ने टीकाकरण के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। जिले की अन्य ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान भी इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें। अच्छे कार्य करने वाले अन्य प्रधानों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम राकेश सिंह, सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें