फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओवरलोड रोकने खुद उतरे डीएम, 14 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवर लोडिंग और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए डीएम बद्रीनाथ सिंह बुधवार को खुद सड़क पर उतर आए। सलखन और ईको प्वाइंट के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से गुजर रहे खनिज लदे वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

मौके पर बिना माइन टैग व बिना नंबर प्लेट के परिवहन कर रहे 14 वाहनों का चालान कराया। परिवहन विभाग के मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न होने पर नाराजगी जताते हुए वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी।
डीएम ने नियमों की अनदेखी कर संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मौके पर ओवरलोडिंग में पकड़े गए दो वाहनों का चालान कर पुलिस की अभिरक्षा के लिए संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने ट्रकों पर लगे नंबर प्लेटों को देखा। नंबर प्लेट फिक्स अवस्था में नहीं थे। इस पर ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि टैंपर्ड नंबर बिना लगे प्लेटों का प्रयोग न किए जाय। नंबर प्लेट फिक्स अवस्था में रहे, इसकी विशेष जांच की जाए।
डीएम के निर्देशन में कुल 14 वाहनों का चालान किया गया। इसमें से 12 वाहनों का ऑनलाइन चालान हुआ। सात वाहन स्वामियों ने ऑनलाइन चालान के माध्यम से 5.59 लाख रुपये की धनराशि मौके पर ही जमा की।
खनन विभाग की तरफ से जुलाई में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाने के बाद से अब तक 629 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपये की वसूली की गई है। आठ मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस मौके पर ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें