फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल को पीएम के साथ परीक्षा पर चर्चा, पीएम दूर करेंगे परीक्षा का तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों का रिजल्ट को लेकर तनाव दूर करने के लिए प्रधानमंत्री एक अप्रैल को उनसे संवाद करेंगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत वह विद्यार्थियों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे। उनकी समस्याएं जानेंगे और समाधान के उपाय बताएंगे। इस कार्यक्रम के वृहद प्रसारण की तैयारियां जोरों पर है। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर विद्यार्थियों को इसका प्रसारण दिखाया जाएगा। केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में इसे लेकर खास तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

परीक्षा नजदीक आते ही बच्चों से अच्छे परिणाम को लेकर हर कोई उम्मीद लगा लेता है। अपेक्षाओं के बोझ तले दबे बच्चे कई बार तनाव में चले जाते हैं। इसका असर उनके रिजल्ट और दैनिक जीवन में भी दिखता है। परीक्षार्थियों की हौसलाफजाई और तनाव से मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम होगा जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया, रेडियो सहित अन्य टीवी चैनलों के माध्यम से होगा। केंद्रीय विद्यालय चोपन के प्रधानाचार्य रवींद्र राम ने बताया कि विद्यालय में बड़ी स्क्रीन पर विद्यार्थी इस कार्यक्रम को देख सकेंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी की जा रही हैं। केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर, बीजपुर में इसकी तैयारी जारी है। जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों का तनाव दूर करने और उन्हें परीक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार करने के लिए यह बड़ा माध्यम हैं। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को इसे देखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें