फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एंबुलेंस में पायलट के पदों पर आज पुलिस लाइन में सीधी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के लिए सरकारी एंबुलेंस में ईएमटी और पायलट पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन पायलट (चालक) की भर्ती होगी। इसमें जिले के युवा पहुंचकर लाभ उठा सकेंगे। पुलिस लाइन में तीसरे दिन की भर्ती को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले भर में डायल 102 और 108 की 45 से अधिक एंबुलेंस का संचालन हो रहा है। जहां तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में कई एंबुलेंस स्टाफ की कमी से जूझ रही हैं। इसके तहत एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट के कई पद रिक्त हैं।
इसे ध्यान में रखकर कार्यदाई संस्था की ओर से सीधी भर्ती कर निर्णय लिया गया है। पुलिस लाइन परिसर में चार दिवसीय चयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को ईएमटी के पदों पर भर्ती हुई।
विज्ञापन

पहले दिन ईएमटी भर्ती में 100 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद इनमें से 30 का चयन हुआ, जबकि दूसरे दिन ईएमटी के लिए 80 में से 25 का चयन किया गया। अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पायलट (चालक) के पद पर सीधी भर्ती होगी।
पायलट पद के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा आठ और भारी वाहनों को तीन साल पुराना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक योग्यता और पहचान संबंधी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। प्रमाण पत्र देखने के बाद पहले काउंटर में आवेदन पत्र मिलेगा। आवेदन के साथ सारे प्रमाणपत्र दूसरे काउंटर में दिखाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें