फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लाइनमैन ने काट दी अस्पताल की बिजली, रात भर छाया रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां विकास खंड में बिजली निगम के लाइनमैन ने बिना किसी पूर्व सूचना और आदेश के ही सीएचसी वैनी की बिजली काट दी। इससे पूरे अस्पताल में रात भर अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी के स्वास्थ्यकर्मियाें और गांव के किसी व्यक्ति से नोकझोंक हुई थी। इसके बाद उस व्यक्ति के बहकावे में आकर गांव का ही लाइनमैन मंगलवार की शाम अस्पताल पहुंचा। वहां अचानक से अस्पताल की बिजली काट दी।
इससे पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काटे जाने से पूरी रात अस्पताल परिसर अंधेरे में डूबा रहा। प्रसूताओं और नवजातों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्थिति तब और अधिक खराब हो गई, जब पता चला कि अस्पताल में लगे सोलर पैनल की बैटरी ही नहीं है। वह रात में बैटरी बैकअप नहीं दे पाता। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।

इमरजेंसी सेवा रही ठप
मंगलवार रात ब्लॉक गेट के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल हुए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां अंधेरा होने के कारण प्राथमिक उपचार भी नहीं मिला। बाहर से ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि बिजली निगम की ओर से कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई और ना ही अस्पताल का बिल बकाया है। फिर भी लाइनमैन ने मनमानी करते हुए गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर अस्पताल की बिजली काट दी।

किसी भी अस्पताल की बिजली काटने का कोई निर्देश नहीं है। अगर लाइनमैन ने मनमाने ढंग से बिजली काटी है तो गंभीर बात है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -एके सिंह, एक्सईएन रॉबर्ट्सगंज डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें