फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे डिप्लोमा इंजीनियर

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगर स्थित पीडब्लूडी कार्यालय परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलित डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उच्चाधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर इस पर अंकुश नहीं लगा तो वह आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष इं. संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित धरने में जमकर नारेबाजी की गई। संतोष सिंह ने कहा कि विभागीय उच्चाधिकारी सौ वर्ष पुराने संगठन को कमजोर करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से विरोधाभाषी आदेश जारी किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में डिप्लोमा इंजीनियर्स में इसे लेकर असंतोष है। प्रदर्शनकारियों ने शताब्दी वर्ष मना रहे डिप्लोमा इंजीनियर संघ के परिप्रेक्ष्य में दुर्भावनावश निर्गत विरोधाभासी पत्र निरस्त करने, जिम्मेदार अधिकारी को दंडित करने, फर्जी मुकदमा वापस लेने, इंजीनियर इस्टीमेट प्रणाली को तत्काल लागू कर मुख्यालय पर व्याप्त जेई-एई को शोषण समाप्त करने की मांग की। कहा कि वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर की ओर से बीते दिनों कार्यालय परिसर में सशस्त्र अराजक तत्वों को बुलाकर भय का माहौल उत्पन्न करने के लिए दंडित किया जाए। अगर इन मांगों की पूर्ति नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार चौधरी, छब्बू लाल, अजय जायसवाल, बाल गोविंद, नंदलाल, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल शर्मा, महेश यादव, हरीश मौर्य, वीपी मिश्रा, योगेश कुमार सिंह, विनोद कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें