फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घेवल गांव में फैला डायरिया, 15 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लॉक के घेवल गांव के ग्रामीणों में डायरिया के लक्षण मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। लाेगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। साफ-सफाई बरतने और पानी उबाल कर पीने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. राहुल मिश्रा, डॉ. रविशंकर मिश्रा, डॉ. मुहम्मद याकूब, स्टाप नर्स पूजा सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी घेवल गांव पहुंचकर मरीजों में दवा, ओआरएस, मेट्रोजेल, सिरप, जिंक टैबलेट आदि दवाओं के साथ क्लोरीन टैबलेट वितरित किया गया। स्वास्थ्य टीम के मुताबिक गांव के इरशाद (4), मोहम्मद नवीज (48), गुड़िया (16), हकीम (40), हबीब (58), हसीना (19), रियाज (50), इमामुम (10), शरीफन (52), अरमान (9), वर्लजा (5), रोशन (10), रुखसार (18), साहिल (12), मुस्सारत (11) डायरिया से पीड़ित मिले।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कृति आजाद बिंद ने बताया कि गांव में दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया फैल रहा है। सूचना पर बुधवार को ग्रामीणों में दवा वितरित किया गया। टीम को आगे भी कैम्प लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें