फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में निशान लेकर भक्ति में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज मेन चौक से हनुमान जयंती पर निकली ध्वज पताखा में शामिल भक्त। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगर के उत्तर मोहाल स्थित केडिया बगीचा स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे हनुमान जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। रविवार को शीतला मंदिर चौक से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल हनुमान भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में निकली निशान यात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते रहे। निशान यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुई और नगर का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यहां पर बजरंगबली की भव्य आरती अनुज केडिया व हरि किशोर केडिया ने की। उपस्थित भक्तजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात बधाई उत्सव का आयोजन किया गया। गायक संजीव शर्मा व उनकी टीम ने भजनों ने प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक निर्मल केडिया, अनुज केडिया, हरिकिशोर केडिया, नपा के पूर्व चेयरमैन विजय जैन, दीपक कुमार केसरवानी, संगम गुप्ता, प्रदीप खेतान, पूनम, खुशबू, शिखर केडिया, संकल्प, तरुण, राघव, अंजू केडिया, सीमा, दीप्ति, साची बजाज, निताची अग्रवाल, स्तुति केडिया, सुमित्रा देवी आदि रहीं।

राबर्ट्सगंज केडिया बगीचा स्थित बाला जी हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन करते गायक संजीव शर्मा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें