फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम और भरत मिलन का प्रसंग सुन भक्त विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर नगर स्थित कड़े माता शीतला धाम परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। यज्ञ पंडाल की परिक्रमा करने के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची। इसके बाद यज्ञ कुंड में आहुति देकर समाज के साथ विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

भदोही जिले से आए संत राम रघुराई ने भगवान श्रीराम के लंका पर विजय की कथा सुनाई। कहा कि धन, वैभय और यश सब मामले में रावण उच्च कोटि का था। इसके बावजूद उसका वध हुआ। कहा कि काम, क्रोध, मद व लोभ के जरिए भगवान को प्राप्त नहीं किया सकता। रावण वध करने के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचने और भरत से मिलाप की भावपूर्ण कथा विस्तार से सुनाई। कथा श्रवण कर भक्त भाव विभोर हो गए। सत्यनारायण दास और दिल्ली के गोपालदास महाराज ने निष्काम भाव से भक्ति करने पर जोर दिया। इस मौके पर भिखारी बाबा, उमाशंकर त्रिपाठी, बिरबल, सामाजिक कार्यकत्री सालो देवी, भरत सिंह, रमाकांत शुक्ल, मनोज पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें