फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डिप्टी सीएमओ ने इंटर कॉलेज पहुंचकर की पूछताछ, नहीं मिला दवा वितरण रजिस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के परिसर में भारी मात्रा में दवाओं के जले हाल में मिलने की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को डिप्टी सीएमओ ने विद्यालय पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन

जली हुई दवाओं का नमूना भी लिया। उधर, डीआईओएस ने भी प्रबंधन से जवाब मांगा है। प्रबंधन की ओर से इसे साजिश करार दिया गया है।रविवार को कॉलेज परिसर में पार्किंग क्षेत्र की तरफ भारी मात्रा में दवाएं जली हाल में पाई गईं।
बच्चों में वितरण के लिए आई कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली के रैपर पर एक्सपायर तिथि दिसंबर 24 अंकित था। घटना का फोटो, वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।
विज्ञापन

प्रबंध समिति से जुड़ा एक खेमा इसे बड़ी लापरवाही बताता रहा। उनका आरोप है कि बच्चों में वितरण न कर इन दवाओं को जलाया गया है, जबकि प्रबंधक व प्रधानाचार्य इसे साजिश करार देते रहे।
मामला सुर्खियों में आने के बाद सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने इंटर कॉलेज पहुंचकर जांच की। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से बच्चों में दवा वितरण से संबंधित रजिस्टर मांगा।
मौके पर जाकर भी स्थिति देखी। हालांकि जांच में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। कॉलेज प्रबंधक दयाशंकर सिंह ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की।
बताया कि माहौल बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों ने बाहर से दवा लाकर जलाई होगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दवा वितरण रजिस्टर अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है।
जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। टीम में डॉ. अरविंद, डॉ. अभिषेक, काउंसलर डॉ. शिवांगी मिश्रा, डॉ. सौरभ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें