अनपरा परियोजना चिकित्सालय में नियमित चिकित्सकों व अन्य स्टाफों की अविलंब तैनाती की जाए। इसके साथ चिकित्सालय में पदस्थ दैनिक वेतनभोगी चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को नियमित करने के साथ ही चिकित्सालय को अपग्रेड किया जाये।
परिचालकीय संवर्ग संयुक्त संघर्ष समिति ने अनपरा दौरे पर आये उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम के निदेशक तकनीकी को पत्रक सौंपते हुए उक्त मांग को प्रमुखता से उठाया। समिति के संयोजक सुशील कुमार श्रीवास्तव व मीडिया प्रभारी बिसंभर सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी से विद्युत कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवर्ग की लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाना जरूरी है। प्रमुख मांगों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि विद्युत कर्मियों की कमी को देखते हुए नई भर्ती की जाये। बंद पडे़ उत्पादन प्रोत्साहन भत्ते को पुन: प्रारंभ किया जाये। तृतीत व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के ग्रेड पे में वृद्धि की जाये। टीजी-2 पद से जेई पद पर पदोन्नति की जाये और आवासीय परिसर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाये। मौके पर संघर्ष समिति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।