कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सोमवार को मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यों समेत अन्य विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर विकास कार्य पूरा कराएं। विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
डीएम ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि किसी भी विभाग का कार्य करने में सम्बन्धित विभाग की वजह से कार्य बाधित हो रहा हों, तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा किया जाय। आईजीआरएस, मुख्य मंत्री शिकायती पोर्टल, जन शिकायती आदि का निस्तारण ससमय गुणवत्ता पूर्वक किया जाय। बैठक में सामाजिक पेंशन, निराश्रित गौवंशों को गोवंश आश्रय स्थल में ले जाने व उनकी बेहतर देख-भाल, पशुओं की टैंगिंग व्यवस्था, पारदर्शी किसान सेवा योजना योजना, आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना, सुपोषण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्य मंत्री आवास योजना, सरकारी भवन, पुल/रपटा, सड़क, आरसीसी निर्माण कार्य, स्कूलों का निर्माण, स्कूल कायाकल्प, नि:शुल्क ड्रेस वितरण, नि:शुल्क किताब वितरण आदि की समीक्षा किया। गौ-शालाओं की व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि निराश्रित गौ-वंशों का बेहतर देख-भाल की जाय और देख-भाल करने वाले संरक्षको के पारिश्रमिक का भुगतान भी समय से किया जाय। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, पीडी आरएस मौर्या, डीसी मनरेगा टीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकरी ओपी यादव आदि मौजूद रहे।