फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंदुआर गांव में लोहे की पुलिया मरम्मत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण युवा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला परियोजना द्वारा दशकों पूर्व बनाई गई लोहे की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के लिए दो गांवों के युवाओं ने बुधवार शाम प्रदर्शन किया और कोल प्रबंधन पर बेपरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव में निर्मित पुलिया चंदुआर एवं जमशीला गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों के सुविधा के लिए बनाई गई लोहे की पुलिया देखरेख के अभाव में अत्यधिक जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बुधवार विस्थापित युवा कल्याण समिति के राजन कुमार की अगुवाई में आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि जमशीला-चंदुआर गांव को जोड़ने वाली लोहे की पुलिया देखरेख की अभाव में जगह-जगह टूट गई है। इस पर से गुजरने में ग्रामीणों को डर लगता है। विद्यालय आने जाने वाले स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को हमेशा हादसे का डर बना रहता है। समिति ने बीना परियोजना प्रबंधन एवं सिविल विभाग के अधिकारी हिमांशु कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त लोहे की पुलिया दुरुस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण वृहद धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से विस्थापित युवा कल्याण समिति के महाप्रबंधक राजन कुमार, रमाकांत, अनिल राज, मनोज कुमार, राजकुमार, करण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें