फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला डॉक्टरों समेत चार का रोका वेतन

विज्ञापन
मधुपुर स्थित प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर-कर्मचारियों की मनमानी की पोल बुधवार को डीएम के औचक निरीक्षण में खुल गई। कई चिकित्सक व कर्मचारी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना नदारद रहे। डीएम ने सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। दवा पर्ची बनाने में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई के प्रबंध बेहतर करने का निर्देश दिया। डीएम चंद्र विजय सिंह अचानक मधुपुर सीएचसी पहुंच गए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में डॉ. ममता सिंह की ओर से आकस्मिक अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र दिया गया था, लेकिन उसे सक्षम अधिकारी की संस्तुति नहीं मिली थी। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू 29 अप्रैल से अब तक अनुपस्थित पाई गई, जिसके सापेक्ष कोई प्रार्थना-पत्र नहीं मिला। स्टाफ नर्स विजिता मनिकम का ईएल अवकाश रजिस्टर पर चढ़ा था, लेकिन इनका अवकाश स्वीकृति प्रार्थना-पत्र उपलब्ध नहीं था। एएनएम धर्मावती अनुपस्थित पाई गई। डीएम ने अनुपस्थित डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने और उनसे स्पष्टीकरण के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। डीएम ने मरीजों को दिखाने के लिए बन रही पर्ची का भी अवलोकन किया। मरीजों के पर्ची पर दिनांक के साथ समय अंकित न करने पर डीएम ने नाराजगी जताई। प्रसूता कक्ष के निरीक्षण के दौरान 27 अप्रैल के बाद केंद्र पर कोई भी डिलीवरी नहीं होने पर प्रभारी डॉ. सुषमा सिंह से स्वास्थ्य केंद्र के आस-पास के गांवों में प्रसूताओं के बारे में जानकारी मांगी। समुचित जवाब नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी रखें और आशाओं के माध्यम से सुनिश्चित करें कि गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी अस्पताल में ही कराने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पैथोलॉजी कक्ष का भी निरीक्षण किया। पैथालॉजी में तैनात लैब असिस्टेन्ट से मलेरिया, टाइफाइड, कोरोना आदि बीमारियों की जांच के लिए किट की उपलब्धता व किए गए जांच के संबंध में जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डॉ. कीर्ति आजाद को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर कराएं और मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें