फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के विपरित बनी सड़क के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। घोरावल विकास खंड अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र शाहगंज के ग्राम पंचायत ढुटेर के छावनी बस्ती में जिला पंचायत के अधीन ठेकेदार द्वारा बनवाई जा रही सीसी रोड में मानक की अनदेखी की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को बस्ती के लोगों ने मानक के विपरीत बन रही सड़क के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जिला पंचायत के संबंधित ठेकेदार द्वारा उक्त सीसी रोड का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बगैर पानी का छिड़काव किए ही रोलर से गिट्टियां ही दवाई जा रही हैं। घटिया मैटेरियल डाले जाने के कारण कुछ ही दिनों में सड़क के खराब होने की संभावना बनी हुई है। ग्राम प्रधान सुरसती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष पटेल ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जांच कराकर मानक के अनुसार सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें