फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन के बंदरबाट के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। म्योरपुर ब्लॉक के मनरूटोला ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने एक ही परिवार के लोगों की फर्जी हाजिरी भरकर लाखों रुपये मजदूरी भुगतान कर बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को बभनी मोड़ पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2009 से 2020 तक एक ही परिवार के सदस्यों में लाखों रुपये दिया गया है। ग्रामीण विंध्याचल, महेंद्र, देवनारायण, नरेश, नीरज, शंभु भारती, जीतशाय, जयलाल, रामजतन, रामबदन, रामदयाल, सुरेश भारती, सुखदेव, केश्वर, पनकुवरी देवी, श्रवण देव, मथुर ने ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान पर मजदूरी के पैसों का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रकरण की गंभीरता से जांव कराकर सरकारी धन का दुुरुपयोग करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेताया है कि मांगें पूरी न होने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें