फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक-दो रुपये के न्यायिक टिकट और दस रुपये का स्टांप उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। कचहरी परिसर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय में लगने वाला टिकट एक और दो रुपये का कचहरी परिसर में स्टांप विक्रेताओं के यहां नहीं है। इसके चलते एक-दो रुपये की जगह पांच और दस रुपये के टिकट लगाना मजबूरी हो गई है।
अधिवक्ताओं और वादकारियों को काफी हानि हो रही है। टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि कचहरी परिसर में नाॅन ज्यूडिशियल दस रुपये का स्टांप गायब है, जबकि इसी स्टांप पर आम जनता शपथ पत्र देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन राजेश कुमार यादव ने किया। बैठक में चंद्रप्रकाश सिंह, शिवाराम सिंह, धर्मेंद्र ओझा, सुरेश कुमार सिंह, कामता प्रसाद यादव, टीटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें