शक्तिनगर। म्योरपुर विकास खंड के छह प्रधानों व प्रधान प्रतिनिधियों ने एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के सीएसआर कार्यों पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। प्रधानों ने सोमवार को कोल प्रबंधन को संयुक्त रूप से पत्र दिया। सीएसआर के नोडल/सुरक्षा अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए।
प्रधानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी गांव के विकास में जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसआर योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों में इनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। ग्राम पंचायतों में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, नाली, पुलिया, विद्यालय, पंचायत भवन आदि वर्षों से उपेक्षित हैं। ज्ञापन देने वालों में राम कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, ओम नारायण, योगेंद्र कुमार, कमलेश सिंह, अरविंद केसरी मौजूद रहे।