सेंदूर-मकरा गांव में मलेरिया से हो रही मौत पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले एक माह से अधिक समय से मकरा में मलेरिया जानलेवा बना हुआ है। इसके बाद भी स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग की उदासीनता के कारण समस्या दिन-प्रतिदिन बिगड़ती गई। उन्होंने कहा कि बुखार से मृत लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में तत्काल सर्व सुविधा युक्त मेडिकल कैंप लगाकर जांच व उपचार कराया जाना जरूरी है। मामले की जांच कराकर उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाए।