फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनबंधु को मिला गणित के माड्यूल लेखन का मौका

विज्ञापन
गणित के माड्यूल लेखन चयनित शिक्षक-दीनबंधु त्रिपाठी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। कोरोना काल में स्कूलों के बंद रहने से बेसिक शिक्षा विभाग नए संसाधन जुटाकर कोर्स पूरा करना चाहता है। लगभग आधा सत्र लगभग बीत चुका है। ऐसे में भाषा और गणित के रीमिडियल माड्यूल लेखन के लिए राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में 19 अक्टूबर से कार्यशाला होगी जिसमें माड्यूल लेखन के लिए चुनिंदा शिक्षकों को बुलाया गया है। इसमें घोरावल ब्लॉक से गणित शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बताया कि उन्हें यह बुलावा पत्र मिल चुका है। दीनबंधु त्रिपाठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय विसुंधरी में सहायक अध्यापक हैं। वर्तमान में वे एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बताते चलें दीनबंधु त्रिपाठी गणित के नवाचारी शिक्षक हैं जिनकी गणित प्रयोगशाला, गणित की कहानियां, गणित की पाठ योजनाएं प्रदेश में चुनी गई हैं। उनके इस चयन से सभी शिक्षकों में हर्ष है। खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय, एसआरजी संजय मिश्रा, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, विनोद कुमार, नंदकुमार शुक्ला उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें