फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 सामुदायिक शौचालयों व एक पंचायत भवन का सीएम करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे रिमोट के जरिये लखनऊ से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित 43 सामुदायिक शौचालयों और एक पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे 542 सामुदायिक शौचालयों और 163 पंचायत भवनों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन व पंचायत राज विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी रविवार को पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

कोरोना काल में तीन माह पहले जिले की 637 ग्राम पंचायतों में 673 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की योजना को मंजूरी देने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। इनमें से जिन ग्राम पंचायतों की आबादी व क्षेत्रफल ज्यादा है, वहां दो और अन्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर 6.77 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना को मंजूरी प्रदान करने के दौरान ही यह तय किया गया था कि सभी सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य जनवरी 2021 तक पूरा करा लिया जाएगा। इस बीच कार्य शुरू हुए करीब तीन माह बीत गए और अब तक सिर्फ 43 पंचायत भवनों के निर्माण का कार्य ही पूरा हो पाया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि करीब 200 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य चल रहे हैं जबकि अन्य के निर्माण कार्य भी अभी तक शुरू भी नहीं हो पाए हैं। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री सोमवार को 43 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण और 542 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य जनवरी 2021 तक पूरा करा लिया जाएगा।
163 पंचायत भवनों का भी करेंगे शिलान्यास
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामुदायिक शौचालयों के साथ ही जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 163 पंचायत भवनों के निर्माण के लिए लखनऊ से ही रिमोट के जरिए शिलान्यास भी करेंगे। प्रस्तावित पंचायत भवनों में से प्रत्येक के निर्माण पर 17.46 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह के मुताबिक पंचायत भवनों के शिलान्यास की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें