फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भैंस चराने गए युवक की मौत, जंगल में बेहोशी की हालत में मिला था

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सलईबनवा में भैंस चराने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

ओबरा थाना अंतर्गत अटलनगर निवासी अशोक कुमार यादव (40) बृहस्पतिवार की देर शाम भैंस चराने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा, जबकि सभी भैंस खुद से वापस आ गईं। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अशोक को सलईबनवा में मूर्छित अवस्था में पाकर जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर चोपन पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें