फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में छत पर सो रहे व्यक्ति की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में शनिवार की रात में सोने के दौरान छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भगवान दास (58) शनिवार को रात में छत पर सो रहे थे। रात में अचानक तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। वह घबराहट में उठकर छत से नीचे उतर ही रहे थे कि अचानक बादलों की तेज गड़गड़ाहट से संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गए। घरवालों के मुताबिक छत के नीचे रखी गई ईंट पर गिरने से भगवानदास को काफी चोट आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विंढमगंज थाना प्रभारी सूर्यभान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें