फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार पर जानलेवा हमला, दाहिने हाथ में लगी गोली

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती राजेश। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहुड़ी कला गांव के पास मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने साइकिल सवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले लाठी-डंडे से पिटाई की, फिर गोली मार दी। उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। हमले में उसके साथी को भी चोट आई। उसने मौके से भागकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के तियरा नायक गांव निवासी राजेश (40) राबर्ट्सगंज नगर में काम करता है। मंगलवार की देर शाम वह अपने साथी सहजन कला निवासी शिवाजी (45) के साथ घर जा रहा था। दोनों अलग-अलग साइकिल से थे। मेहुड़ी कला गांव के पास अचानक किसी ने पीछे से उन पर हमला बोल दिया। लाठी से सिर पर प्रहार से राजेश सड़क पर गिर गया। जब तक वह संभलता तब दो-तीन की संख्या में कुछ और लोग आ गए। हमलावरों के साथ राजेश की हाथापाई भी हुई। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई। इसमें एक गोली राजेश के दाहिने हाथ में लगी। हमले में शिवाजी को भी चोट आई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि सिर पर लाठी या हॉकी और दाहिने हाथ पर गन शॉट के निशान हैं। हालांकि यह एक्सरे से स्पष्ट हो पाएगा। घायल की हालत खतरे से बाहर है। उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने बताया कि गोली लगने से युवक के घायल होने की सूचना मिली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें