फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का फंदे के सहारे लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी सुकरौन टोला में सोमवार को शाम करीब तीन बजे घर के बाहर बरामदे में रस्सी के सहारे बडे़र से विवाहिता का लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिमला देवी (27) पत्नी चेतलाल निवासी बभनी सुकरौन टोला ने सोमवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के पति ने बताया कि मैं दवा लेने बभनी गया था। दोपहर तीन बजे घर आया तो बरामदे में शव लटक रहा था। वहीं चार माह की बच्ची रो रही थी। उसने बताया कि घटना की सूचना पास पड़ोस वालों के साथ ही बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें