फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिस्तर पर मिली वृद्ध की खून से सनी लाश, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पीट-पीट कर हत्या की आशंका

Fri, 25 Apr 2025 09:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

कमरे में वृद्ध की लाश को सबसे पहले दूधवाले ने देखा था। आसपास के लोगों के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस और घरवालों को दी गई। फॉरेंसिक टीम पड़ताल कर साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
एएसपी कालू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के पिपरी नगर पंचायत के मुरलीगढ़ी में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शरीर पर गहरे जख्म थे। वृद्ध घर में अकेले रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

विज्ञापन




मृतक की पहचान लालचंद यादव (70) के रूप में हुई। मूल रूप से भदोही जिले के खम्हरिया निवासी लालचंद यहां रेणुसागर स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से 15 वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। इसके बाद वह रेणुसागर में ही मकान बनाकर रहने लगे।
विज्ञापन


करीब सात वर्ष पहले पत्नी के निधन के बाद वह रिश्तेदारी में घूम-घूमकर वक्त गुजारने लगे। इस बीच, उन्होंने पिपरी में रहने की इच्छा जताई, इसे लेकर बेटों से अनबन हो गई। बाद में उन्होंने खम्हरिया में स्थित अपनी पैतृक संपत्ति को बेचकर लगभग 3 वर्ष पूर्व पिपरी में मकान बनाकर अकेले रहने लगे।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शुक्रवार की सुबह 11 बजे जब दूध वाला आया तो घर का गेट खुला हुआ था। अंदर पहुंचा तो वृद्ध की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। इसकी जानकारी वृद्ध के पुत्र गुलाब यादव को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

एएसपी कालू सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुत्र गुलाब सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि रात में किसी वक्त वृद्ध की हत्या किए जाने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें