फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस: कुएं में उतराता मिला मां-बेटी का शव, मायके और ससुराल वालों के दावे अलग-अलग

Sat, 16 Oct 2021 12:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के नौडिहा गांव के कुएं में मासूम बेटी के साथ मां का शव कुएं में उतराया मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, जबकि ससुराल के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की घटना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा पर्व के मौके पर शुक्रवार को जब हर ओर उल्लास था उसी वक्त सोनभद्र जिले के एक गांव के कुएं में मासूम बेटी के साथ मां का शव कुएं में उतराया मिला। दोनों की मौत किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

 
दुद्धी कोतवाली के नौडिहा ग्राम पंचायत निवासी शिवदास के पुत्र लल्लन चौरसिया की शादी करीब तीन वर्ष पहले कविता (22) से हुई थी। दोनों को एक वर्ष की बेटी शिवानी थी। बृहस्पतिवार शाम खाना खाने के बाद दंपती अपने कमरे में सोने चले गए। लल्लन के मुताबिक शुक्रवार तड़के नींद खुली तो कविता और बेटी शिवानी बिस्तर पर नदारद थीं।

परिजनों में मचा कोहराम 
कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग जुट गए। खोजबीन करने पर घर से कुछ दूर स्थित कुएं में मां-बेटी का शव उतराता मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

थाने के एसआई डीएन द्विवेदी ने बताया कि मृतका पिछले दो माह से सास-ससुर से अलग रह रही थी। मृतका के पिता विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

आशंका है कि इसी विवाद में बेटी और नतिनी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी सुरेश गुप्ता का पुत्र रविशंकर (18) इंटर का छात्र था। शुक्रवार की रात नौ बजे खाना खाने के बाद वह खेत पर सोने के लिए गया। करीब एक घंटे बाद सुरेश भी खेत पर पहुंचा। यहां निर्मित कमरे का दरवाजा न खुलने पर दीवार फांदकर सुरेश अंदर पहुंचा तो बड़ेर से रस्सी के फंदे पर रविशंकर का शव लटका रहा था। रात में ही सूचना रामपुर बरकोनिया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें