फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: एनटीपीसी परियोजना में फंदे पर लटकता मिला संविदा कर्मी का शव, सनसनी

Thu, 02 Sep 2021 03:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

एनटीपीसी परियोजना में केबिन ब्वॉय के तौर पर कार्यरत था। उसकी बुधवार रात को टॉवर नंबर पर छह के पास केबिन ब्वॉय के रूप में तैनाती थी। गुरुवार को उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एनटीपीसी रिहंद परियोजना के टॉवर नंबर छह के पास केबिन में गुरुवार की सुबह संविदा कर्मी का फंदे से लटकता शव मिला। उसका शव गमछे के सहारे केबिन की छत से लटक रहा था। परियोजना अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीजपुर क्षेत्र के महरीकला डूमरचुआ गांव निवासी गोपाल दास(30) एनटीपीसी परियोजना में केबिन ब्वॉय के तौर पर कार्यरत था। उसकी नियुक्ति यूपीएल के माध्यम से संविदा पर थी। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह टॉवर नंबर छह के पास रेलवे फाटक पर बने केबिन में ड्यूटी के लिए गया।

सुबह जब काफी देर तक गोपाल का पता नहीं चला तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। केबिन के अंदर गमछे के सहारे फंदे पर उसका शव लटकता देख सन्न रह गए। घटना के बारे में परियोजना के सुरक्षा अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर सीओ दुद्धी रामाशीष यादव, बीजपुर एसओ देवतानंद सिंह, बभनी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर रोहित गंगवार आदि मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो पाएगा। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी राधिका, पुत्र श्रेयांश(3), सुकृति(4) हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें