फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बिजली के पोल से लटकता मिला संविदा कर्मी का शव, जमीन को छू रहे थे घुटने; हत्या का आरोप

Fri, 27 Sep 2024 06:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में एक संविदा कर्मी का शव रेलवे लाइन के किनारे बिजली के पोल से लटकता मिला। उसके पैर के घुटने जमीन को छू रहे थे। ऐसे में घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया इलाके में शुक्रवार को संविदा कर्मचारी का शव रेलवे लाइन के किनारे बिजली के पोल पर फंदे से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा था, लेकिन घुटने जमीन को छू रहे थे। परिजनों के मुताबिक संविदा कर्मी ठेकेदार से बकाया पैसा लेने की बात कह घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत सखौहां गांव निवासी संदीप कुमार साकेत शक्तिनगर के एक ठेकेदार के यहां काम करता था। शुक्रवार की सुबह लोगों ने उसका शव बोदरा बाबा मंदिर के पास से गुजरे रेलवे लाइन के किनारे बिजली के पोल से लटकता देखा। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा था, उसका एक पैर का घुटना व दूसरा पैर जमीन पर था। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पहचान के बाद सूचना परिजनों को दी। युवक के पिता भगवान ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना था कि वह ठेकेदार से कुछ बकाया पैसा लेने की बात कह कर गुरुवार को घर से निकला था। 
विज्ञापन


शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना की असल वजह स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें