फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः मौसी के घर जाने के लिए निकली युवती का तालाब में मिला शव, मचा हड़कंप

Tue, 04 May 2021 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोनभद्र के राबर्टसगंज नगर में स्थित राम सरोवर तालाब मे मंगलवार की सुबह युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान राबर्टसंगज के आंबेडकर नगर निवासी सुधा पटेल (19)  पुत्री राधेश्याम के रूप मे हुई है। दो दीन पूर्व युवती मौसी के घर जाने की बात कह कर घर से निकली थी और उसी समय से वह लापता थी। उधर घटना की जानकारी होने पर कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि शाहगंज थाना के चनोली गांव निवासी राधेश्याम आंबेडकर नगर में मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं।  दो दिन पूर्व उनकी बेटी सुधा घर से मौसी के घर जाने की बात कह कर निकली थी । लेकिन देर रात तक वह अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन वह नही मिली। युवती की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है । चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मृतका के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें