बभनी (सोनभद्र)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना बभनी ब्लाक परिसर में 28 घंटे तक चली। धीमी गति से चल रहे मतगणना को लेकर काफी लोगों ने नाराजगी भी जताई। दो मई को बभनी ब्लाक परिसर में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों का मतगणना सुबह 9:40 मिनट पर शुरू हुआ। यह मतगणना तीन मई तक दोपहर 1.40 बजे तक चली।
इस प्रकार से बभनी ब्लाक में मतगणना का कार्य 28 घंटे तक चली। चुनाव मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम सुशील कुमार, तहसीलदार विकास पांडेय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव, प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक बीजपुर डीएन सिंह के अलावा भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। मतगणना का कार्य धीमी गति से चलने को लेकर लोगों ने नाराजगी भी जताई।