स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शनिवार को एक व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रासपहरी गांव के लोगों ने सुबह रामसुभग पनिका (58) का शव गांव में ही मुखलाल के घर के पास नीम के पेड़ से लटकता देखा। गमछे के सहारे बने फंदे से शव लटक रहा था। घटना की सूचना मृतक के पुत्र कृपाशंकर पनिका ने म्योरपुर थाने पर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। कृपाशंकर के मुताबिक उसके पिता ठीक थे। किन परिस्थितियों में उन्होंने फांसी लगाई, इसका पता नहीं चल सका।