फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई एक्सपो में जाएंगे डीएवी के आदर्श पांडेय

विज्ञापन
विश्व एक्सपो के लिए चयनित छात्र आदर्श कुमार पांडेय। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र से दुबई एक्सपो में डीएवी पब्लिक स्कूल के आदर्श कुमार पांडेय हिस्सा लेंगे। मेरिट के आधार पर चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए सूची नीति आयोग को भेज दी गई है। हालांकि एक्सपो में प्रतिभाग करने के लिए दो मेधावी छात्रों का चयन कर लिया गया है। इसमें एक मेधावी को रिजर्व सूची में रखा गया है। अगले माह दुबई एक्सपो के लिए मेधावी रवाना होंगे।
विज्ञापन

नीति आयोग भारत सरकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत की तरफ से देश के 112 आकांक्षी जिलों से मेरिट के आधार पर एक-एक मेधावी (छात्र-छात्राओं) का चयन करके सूची भेजने का निर्देश दिया गया था। आकांक्षी जिलों से चयनित मेधावियों को दुबई में होने वाले एक्सपो में प्रतिभाग करेंगे। इसी क्रम में आकांक्षी जिला सोनभद्र प्रशासन की तरफ से दुबई एक्सपो के लिए मेधावी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी टीके शिबू के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मेरिट के आधार पर डीएवी पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज के कक्षा 12वीं के छात्र आदर्श कुमार पांडेय का चयन किया गया है। वहीं संत फ्रांसिस स्कूल अनपरा के 11वीं की छात्रा भूमि पटेल का चयन करते हुए रिजर्व में रखा गया है। किसी कारणवश यदि आदर्श दुबई एक्सपो में शामिल नहीं हो पाते हैं तो उनके स्थान पर भूमि पटेल प्रतिभाग करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर का कहना है कि मेरिट के आधार पर दोनों मेधावी का चयन किया गया है। चयन सूची नीति आयोग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें