फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टीपर की चपेट में आकर बाइक पर सवार बेटी की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन में सोन नदी के पुराने पुल पर मंगलवार को बाइक सवार पिता-पुत्री टीपर की चपेट में आ गए। हादसे में बेटी की मौत हो गई। पिता भी घायल हुए। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद टीपर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी नंदकुमार अपनी बेटी पूजा (20) लेकर बाइक से ओबरा जा रहे थे। दोनाें चोपन में सोन नदी के पुराने पुल पर पहुंचे थे, तभी तेज गति से आ रहे टीपर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
टीपर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। नंदकुमार का उपचार किया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विजय शंकर चौरसिया ने बताया कि टीपर चालक मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ई-रिक्शा पलटने से वृद्धा की मौत
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल नहर के पास सोमवार की रात ई-रिक्शा पलटने से वृद्धा की मौत हो गई। महिला रामगढ़ कस्बे में भिक्षाटन करती थी। वृद्धा की पहचान रामपुर बरकोनियां थाना क्षेत्र के दुपटियां गांव निवासी विजयी धांगर की पत्नी केशरी (75) के रूप में हुई है। पन्नूगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें