फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने वृद्ध सास-ससुर को पीटकर किया लहुलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बे के महुअरिया टोले में बृहस्पतिवार की सुबह बहू ने अपने सास-ससुर को लात घूंसे और डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित सास ने थाने जाकर बहू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महुली के महुअरिया टोला निवासी एक वृद्ध दंपती रहते हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दोनों बेटे-बहू उनसे अलग रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे उसकी बड़ी बहू उनके घर धमक पड़ी और भोजन बनाने के लिए रखी गई सूखी लकड़ियां लेकर जाने लगी। वृद्ध दंपती ने जब इस पर उसे टोका तो वह उनसे उलझ गई और लात घूंसे और डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। दंपती के शोर शराबा करने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनका बीच बचाव किया और एंबुलेंस से उन्हें दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। पीड़िता ने बताया कि बहू ने पहले भी कई बार उन्हें पीटा है जिसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें