फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घायल विजय (60) ने बीएचयू वाराणसी ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के समीप ज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार पटवध गांव का निवासी विजय गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगा। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल की हालत नाजुक देख उसेे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रात में ही परिवार के लोग विजय को बीएचयू ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर वापस जिला अस्पताल लौट गए। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें