फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेत में मिले मगरमच्छ को बेलन नदी में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। वन क्षेत्र के उभ्भा गांव में पुलिस चौकी के समीप खेत में बृहस्पतिवार को शाम करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे किसानों व रहवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से एक घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और शाम करीब साढ़े चार बजे मुक्खा फाल में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार उभ्भा गांव में पुलिस चौकी के समीप किसान के खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ मिला। किसान व पुलिस के जवानों ने मगरमच्छ को किसान के खेत में भरे पानी में टहलते देखा। पुलिस के जवान ने मगरमच्छ मिलने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दरोगा संतोष कुमार, वन्यजीव रक्षक अभिलाष कुमार व वनकर्मी ओमप्रकाश विश्वकर्मा की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर गाड़ी में लादकर मुक्खा फाल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि पुलिस व किसान की सूचना पर उभ्भा पुलिस चौकी के समीप खेत में पकड़ा गया मगरमच्छ मादा है। इसकी लंबाई करीब आठ फीट है। मगरमच्छ को शाम को मुक्खा फाल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें