फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मचबंधवा गांव पुलिस छावनी में तब्दील, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव में मंगलवार की रात में युवक की लाठी से पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में मंगलवार की रात से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में बभनी के साथ म्योरपुर, विंढमगंज, हाथीनाला, बीजपुर और शक्तिनगर थाने की पुलिस डटी रही। बुधवार शाम शव आने के बाद ग्रामीणों ने रात में दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। पुलिस के समझाने के बाद भी वह नहीं मानें। बृहस्पतिवार को सीओ दुद्धी सहित कई थाने की फोर्स मौजूद रही। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए निकले।

चार प्लाटून पीएसी तैनात
बभनी। मचबंधवा गांव निवासी नंदू की हत्या के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार की रात में पीएससी के चार प्लाटून तैनात किए गए हैं। बुधवार की सुबह से मचबंधवा गांव में पीएसी के जवान डटे रहे। मचबंधवा गांव में घटना के बाद से ही पूजा पाठ बंद है।
विज्ञापन


ये बनाए गए हैं आरोपी

बभनी। मंगलवार की रात युवक की हत्या के मामले में लालती की तहरीर पर पुलिस ने सुख सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णानंद, शिक्षक रामनयन व पुजारी संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें