फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: पीतल के सिक्के को मुगलकालीन सोने का बताकर बेचते थे जालसाज, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 05:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पीतल के सिक्के को मुगलकालीन सोने का बताकर बेचते थे। आरोपियों के पास से करीब 6.7 किलो सिक्के बरामद किए गए। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को दो अंतर जनपदीय ठगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में कांसा व पीतल के अलग-अलग आकार में बने सिक्के बरामद हुए हैं। जालसाज इन सिक्कों को मुगलकालीन और सोने का बताकर लोगों को महंगे दामों में बेचते थे। जालसाजों ने सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में कइयों को शिकार बनाया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सदर कोतवाली परिसर में एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर उरमौरा स्थित अहाते से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के पनियागौर निवासी रवि विश्वकर्मा और गोरखपुर के गुलरिहां थाना क्षेत्र निवासी विजय कुमार अरोरा के रूप में हुई। 

विज्ञापन


तलाशी में रवि के पास मौजूद झोले से पीली धातु से बने 442 सिक्के मिले। उन पर एक विशेष आकृति व फारसी जैसी भाषा में कुछ अंकित था। विजय के पास झोले से मानव आकृति बने पीली धातु के 107 सिक्के और एक रुपये वाले 134 पुराने सिक्के बरामद हुए। 

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे करते थे जालसाजी

आरोपियों के पास से बरामद सिक्का - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र निवासी गुलाब मल्लाह उन्हें यह सिक्के उपलब्ध कराता है। इन सिक्कों में खुद से कुछ सोने का अंश मिली धातु को चिपका देते हैं। ग्राहकों को यही हिस्सा जांचने के लिए देते हैं, जिसमें सोने का अंश मिल जाता है। ग्राहक उन पर भरोसा कर यह सिक्का महंगे दामों पर खरीद लेते हैं। 

सिक्का बेचने के लिए वह अपने परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के लिए पैसे की जरूरत या खोदाई में सिक्के मिलने की बात कहकर झांसे में लेते थे। बताया कि यहां वह संतोष जायसवाल नाम के एक व्यक्ति को सिक्का बेचने आए थे। 

एएसपी ने बताया कि जालसाजों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। उनके साथियों की तलाश की जा रही है। सिक्कों का कुल वजन 6.7 किलोग्राम है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एसआई विमलेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें