फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइट संचालक सहित तीन पर केस, दो गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के महलपुर में अवैध साइट से करीब 180 ट्रक  (3600 घनमीटर) बालू चोरी किए गए। खनन विभाग के सर्वेयर संतोष पाल की ओर से चोपन पुलिस को दी गई तहरीर में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन



पुलिस ने अवैध खनन और बालू चोरी में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साइट चलाने वाला आरोपी फरार है, जबकि यहां मुंशी का काम देख रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई को लेकर आला अफसर कुछ भी कहने से बचते रहे। 


महलपुर में सोन नदी के तट पर बालू के अवैध साइट के संचालन की सूचना पर मंगलवार को तहसीलदार योगेंद्र सिंह की अगुवाई में वन, खनन और चोपन पुलिस की छापेमारी में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन



खनन विभाग के सर्वेयर संतोष पाल ने पाया कि यहां पिछले कुछ दिनों में ही लाखों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है। चोपन पुलिस को दी गई तहरीर में सर्वेयर ने बताया कि यहां 3600 घनमीटर बालू की चोरी की जा चुकी है।


चोपन एसओ रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मंगलवार की देर रात राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव निवासी अमरेश पांडेय, मिर्जापुर जिले के कोतवाली निवासी त्रिलोकी दूबे और मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना दूबे के खिलाफ अवैध खनन और बालू की चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया। साथ ही चार ओवरलोड ट्रक और चार पोकलेन को सीज कर दिया।


बताया कि बुधवार की दोपहर पुलिस ने त्रिलोकी दूबे और मुन्ना दूबे को गिरफ्तार कर लिया, उनका चालान कर दिया। बता दें कि मंगलवार को संयुक्त टीम ने महलपुर में छापेमारी कर बालू की अवैध साइट पकड़ा था। यहां से आजमगढ़ के एक पूर्व सांसद के ट्रकों के साथ ही पोकलेन मशीनों को पकड़ा।


अवैध बालू साइट का खुलासा करने के बाद जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई को लेकर टीम घंटों पशोपेश में रही। लखनऊ से लेकर जिले के आला अफसरों के फोन लगातार घनघनाते रहे। चूंकि इस प्रकरण पर मीडिया भी पूरी तरह से नजर गड़ाए रहा, इस नाते मैनेज का खेल नहीं हो सका। वहीं खान अधिकारी पीके सिंह ने कहा कि कहा कि करीब साढ़े पांच लाख की रायल्टी की चोरी पकड़ी गई है। एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें